बैटल रॉयल गेम FAU-G का टीजर रिलीज किया गया है. टीजर में गलवान घाटी में हुई चीनी-भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प की झलक को दिखाया गया है. FAU-G का फुल फॉर्म है Fearless and United Gaurds. FAU-G के बारे में पहले कहा जा रहा था कि यह अक्टूबर के आखिर तक लॉन्च हो जाएगा लेकिन अब इसके लिए यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा. FAU-G की डिवेलपर कंपनी nCore Games ने कहा है कि मेड इन इंडिया FAU-G को नवंबर में रिलीज किया जाएगा. इस गेम को लेकर बैटल रॉयल गेम लवर्स में काफी एक्साइटमेंट है.