सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर दखल देने से इनकार कर दिया है. बुधवार को हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस ने साफ कहा कि ये मामला पुलिस के हाथ में है, पुलिस ही इसपर इजाजत देगी. सर्वोच्च अदालत ने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास फैसले लेने का अधिकार है लिहाजा वो इस पर फैसला ले. इसके साथ ही कोर्ट ने केन्द्र सरकार को भी ट्रैक्टर रैली को लेर दायर अपनी याचिका को वापस लेने को कहा है. दूसरी तरफ किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसाब बैठक भी करेंगे, आंदोलन भी करेंगे और मार्च भी निकालेंगे.