केंद्रीय मंत्री और किसान संगठनों से बातचीत कर रहे पीयूष गोयल ने एक ट्वीट कर कहा है कि देश का किसान नए बने कृषि कानूनों का महत्व समझता है. अपने इस ट्वीट के साथ गोयल ने कानूनों पर 10 किसान संगठनों के सहमति पत्र को भी साझा किया. उन्होंने आगे लिखा कि सहमति देने वाले किसान संगठनों का मानना है कि मौजूदा दौर का किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित है और किसी भी कीमत पर इन कानूनों को रद्द नहीं किया जाना चाहिए.