कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने सीएम अमरिंदर सिंह के आश्वासन के बाद 15 दिनों के लिए अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है. इस संबंध में भारतीय रेलवे ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से उसे जल्द ट्रेन सेवा शुरू करने की जानकारी मिली है. रेलवे ने कहा कि वे आवश्यक रख-रखाव जांच और जरूरी प्रोटोकॉल के बाद पंजाब में रेल सेवा बहाली के लिए कदम उठाएगा. गौरतलब है कि बीते 254 सितंबर से पंजाब में ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं.