जारी रहेगा किसानों का आंदोलन, लोहड़ी पर जलाएंगे तीनों कृषि कानून

Updated : Jan 13, 2021 08:49
|
Editorji News Desk

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि उनके पूर्व घोषित कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बुधवार को लोहड़ी पर वे तीनों कानूनों की प्रतियों को जलाएंगे. इसके अलावा 18 जनवरी को महिला किसान दिवस मनाने, 20 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह की याद में शपथ लेने और 23 जनवरी को आज़ाद हिंद किसान दिवस पर देश भर में राजभवन का घेराव करने का कार्यक्रम जारी रहेगा. इसके अलावा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन देशभर के किसान दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से "किसान गणतंत्र परेड' भी आयोजित करेंगे. किसान नेताओं ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के सदस्य सरकार समर्थक हैं लिहाजा वे समिति के सामने पेश नहीं होंगे.

farmer protest todayसुप्रीम कोर्टकिसान बिलकिसान नेताfarmer bodiesकिसान आंदोलन

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?