एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग तीसरी बार आंदोलन कर रहे किसानों ने रोक दी है. इसके चलते अब जाह्नवी कपूर मुंबई वापस लौट आई है. पीटीआई की खबर के अनुसार, 'किसानों ने जान्हवी कपूर से उनके पक्ष में अपनी बात रखने के लिए कहा था. पटियाला के किसानों ने दूसरी बार फिल्म की शूटिंग रोकी थी. इसके पहले फतेहगढ़ साहिब जिले में भी फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी. एक आंदोलनकारी ने कहा था, 'हमने उनसे कह दिया था कि उन्हें यहां पर शूटिंग करने नहीं दिया जाएगा लेकिन वह फिर भी शूटिंग कर रहे थे. इसके चलते हमने उन्हें रोक दिया. हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है. अगर वह हमारे पक्ष में अपनी बात रखते हैं तो हम फिल्म की शूटिंग होने देंगे.'