कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद पार्टी का एक और युवा चेहरा बीजेपी के खेमे में शामिल हो गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (Jitin Prasad joins BJP) ने पीयूष गोयल की मौजूदगी में बुधवार को भाजपा ज्वाइन की. दरअसल उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले इसे बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि प्रसाद पिछले कई दिनों से पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे और पार्टी में तवज्जो ना मिलने की वजह से अपनी नाराज़गी जाहिर भी की थी, लेकिन आलाकमान ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया. जितिन ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद इशारों - इशारों में कांग्रेस (Indian National Congress) पर हमला भी बोला, उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दल व्यक्ति विशेष की राजनीति तक सीमित रह गए हैं.
जितिन कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे हैं, जिन्होंने 2000 में सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए, 2001 में जितेंद्र के निधन के बाद बेटे जितिन प्रसाद ने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला और यूपीए 1 में केंद्रीय मंत्री भी रहे, यूपीए - 2में भी उन्हें पेट्रोलियम और सड़क परिवहन जैसे अहम मंत्रालय के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई. 2014 का चुनाव वो हार गए थे जिसके बाद से वो सियासी रूप से लोप्राइफल ही चल रहे थे