बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर, डांसर और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने सोशल मीडिया पर किंग खान यानि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें शाहरुख, फराह की मूवी 'मैं हूं ना' के टाइटल सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं.
इस वीडियो में शाहरुख खान गाने पर लिप सिंक करते हैं और इसके बाद फराह उन्हें ज्वॉइन करती हैं. फराह और शाहरुख 'मैं हूं ना' के अलावा 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में साथ काम कर चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस पुरानी यादों में खो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा डिमांड वाली तीसरी एक्ट्रेस हैं Priyanka Chopra