दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की जिंदगी पर आधारित बताई जा रही फिल्म 'न्याय द जस्टिस' (Nyay: The Justice) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को देखकर उनके फैंस भड़क उठे हैं.
ट्रेलर रिलीज होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने ट्विटर पर उसे B Grade ट्रेलर करार दिया. इसके अलावा फैंस ने IMDb पर केवल 1 रेटिंग देकर अपनी भड़ास निकाली है. ट्रेलर को 1,150 लोगों ने रेटिंग दी है.
बता दें फिल्म की रिलीज डेट और प्लैटफॉर्म को लेकर अभी मेकर्स की ओर से कोई खुलासा नहीं किया है.