देश के जाने माने कवि कुंवर बेचैन (Eminent poet Kunwar Bechain) का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया. नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने ट्विटर पर ये दुखद जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है. मेरे कक्षा-गुरु, मेरे शोध आचार्य, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया. कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया.
बता दें कि कवि कुंवर बेचैन और उनकी पत्नी संतोष कुंवर दोनों कोरोना संक्रमित हो गए थे. 12 अप्रैल को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. लेकिन कुंवर बेचैन जिंदगी की जंग हार गए जबकि उनकी पत्नी की सेहत में अब सुधार है.