Fake Covid Vaccine: देश में वैक्सीन की कमी के बीच एक और बुरी खबर आई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत और युगांडा में कोविशील्ड (Covishield) की फर्जी वैक्सीन को लेकर चेतावनी जारी की है. WHO के मुताबिक कई जगहों पर सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) की कोविशील्ड के नाम से गलत वैक्सीन का प्रयोग किया जा रहा है.
खुद सीरम इंस्टीट्यूट ने इसकी पुष्टि करते हुए जुलाई-अगस्त में डब्ल्यू.एच.ओ. को जानकारी दी थी. इसमें कोविशील्ड नाम से जारी वैक्सीन को गलत और भ्रामक बताया था.
WHO ने भ्रामक वैक्सीन को जल्द सूचीबद्ध कर इसके प्रसार पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही, नकली उत्पादों की सप्लाई चेन को चेक करने की भी बात कही. WHO ने साफ किया कि इन उत्पादों को लाइसेंस प्राप्त आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त किया जाना चाहिए.
दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया कि कंपनी 2ml (4 खुराक) में कोविशील्ड का उत्पादन नहीं करती है. इसके अलावा, WHO ने बताया कि बैच 4121Z040 उत्पाद की एक्सपायरी डेट 10 अगस्त, 2021 प्रिंटिड है जो गलत है