संदिग्ध कार के मालिक की मौत पर फडणवीस ने उठाए सवाल, कहा- NIA करे जांच

Updated : Mar 05, 2021 21:05
|
Editorji News Desk

मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के कथित मालिक मनसुख हिरेन की मौत को लेकर बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. यही नहीं उन्होंने इस मामले की एनआईए से जांच कराने की भी मांग की है. शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने विधान सभा में मनसुख हिरेन को सुरक्षा देने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि मनसुख हिरेन की मौत के बाद ये केस और उलझ गया है. फडणवीस ने आरोप लगाया कि घटना के जांच अधिकारी सचिन वाझे और मनसुख हिरेन काफी पहले से संपर्क में थे. उन्होंने एक सीडीआर भी पेश की, फडणवीस के मुताबिक, ‘मनसुख हिरेन की गाड़ी जिस दिन चोरी हुई उस दिन वो अपनी बंद कार को सड़क पर छोड़ कर क्रॉफर्ड मार्केट आए थे और यहां उन्होंने एक व्यक्ति से मुलाकात की. वह व्यक्ति कौन है, यह सामने आना चाहिए क्योंकि इसमें सबसे बड़ी कड़ी वो ही है. ये ही नहीं फडणवीस ने जोड़ा कि गाड़ी जब स्पॉट हुई तो लोकल पुलिस से पहले मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे वहां कैसे पहुंचे? उन्हीं को वह चिट्ठी कैसे मिली? इन सभी तथ्यों की जांच होनी चाहिए और ये जांच NIA करे.

मुकेश अंबानीबीजेपीमहाराष्ट्रदेवेंद्र फडणवीसएनआईए

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'