सर्दी में सभी लोग अपने स्किन का तो ख्याल रखते है पर कहीं ना कहीं आंखों की देखभाल करना भूल जाते हैं. सर्दियों में आंखों मे ड्राईनेस आ जाती है जिसकी वजह से आपकी आंखों में खुजली होने लगती है. कुछ टिप्स अपनाकर आप अपनी आंखों को ड्राई होने से बचा सकते हैं.
ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल
अगर आप गर्म स्थानों पर ज्यादा समय बिताते हैं, तो हवा में कुछ नमी वापस लाने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे हवा में नमी बनाए रखने में हेल्प मिलती है और हवा के कारण आंखों पर पड़ने वाला प्रेशर भी कम होता है.
ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं
सर्दियों में अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आंखों की नमी भी बनी रहती है. इसलिए आपको सर्दियों के मौसम में भी भरपूर मात्रा में पानी पीने की आदत डालनी चाहिए.
हीटर से दूरी बनाकर रखें
अक्सर हम सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं. सर्दियों में अपने चेहरे पर सीधे हीटर की गर्मी ना पड़ने दें, क्योंकि हीटर की गर्मी से भी आपकी आंखों की नमी कम हो सकती है.
हीट वेंट्स चलाते समय सावधानी
कोशिश करें कि कार में हीट वेंट्स को शरीर के निचले हिस्से की तरफ करके चलाएं जिससे उसकी हीट सीधे आपकी आंखों की तरफ नहीं आए.
चश्मा और टोपी साथ carry करे
सर्दियों में ठंडी हवा आपके चेहरे पर सीधे न पड़े इसके लिए जब भी आप घर से बाहर निकले तो टोपी और चश्मा साथ लेकर चलें. जिससे धूल और ठंडी हवाएं आपकी आंखों को कोई नुक्सान ना पहुंचा सकें