बंगाल हिंसा में अबतक क्या ?
Updated : Jun 12, 2019 17:46
|
Editorji News Desk
बंगाल में चुनाव के समय शुरु हुई हिंसा अभी भी जारी है. हिंसा के खिलाफ मंगलवार और बुधवार को भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हिंसा में अबतक 84 की मौत हुई है. लेकिन ममता सरकार ने कहा है कि अबतक 10 की मौत हुई है जिसमें से 8 TMC के कार्यकर्ता हैं. हिंसा के लिए BJP और TMC एक दूसरे को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं. ममता का कहना है की बीजेपी बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश कर रही है तो वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की TMC सरकार देश के लिए खतरा है जल्द बर्खास्त किया जाए. बंगाल में हिंसा प्रभावित इलाके हैं उत्तरी 24 परगना, कूचबिहार, हावड़ा और पश्चिमी बर्दवान.
Recommended For You