बड़ी पारी खेलने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को मिली हार के लिए मनीष पांडे की आलोचना हो रही है. पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने पांडे की जमकर खिंचाई की है. सहवाग के मुताबिक अगर मनीष पांडे आक्रमक बल्लेबाजी जारी रखते तो फिर हैदराबाद की हार नहीं होती. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि मनीष ने आखिरी दो-तीन ओवर में बाउंड्री नहीं लगाई. उनका छक्का भी आखिरी गेंद पर आया. तब तक मैच खत्म हो चुका था. जब अहम वक्त था तब मनीष को आगे आना था. क्योंकि वो सारा दबाव झेल चुके थे. दूसरी तरफ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने KKR के कप्तान मोर्गन की तारीफ की है. उनके मुताबिक मोर्गन ने ऐसी फील्ड सेटिंग की जिसने पांडे को बड़े शॉटर्स खेलने से रोक दिया.