अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए यूरोपियन यूनियन चीन के साथ बड़े निवेश के लिए तैयार हो गई है. यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों ने वेबसाइट पोलिटिको.ईयू को बताया कि महीनों चली बातचीत के बाद आखिरकार चीन समझौते के तीन अहम बिंदुओं पर राजी हो गया है. ये बिंदु हैं - चीनी बाजार में यूरोपीय कंपनियों की पहुंच, कारोबार का समान धरातल और एनवायरनमेंटल डेवलपमेंट. यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों ने दावा किया कि चीन अब तक किसी के साथ भी इस तरीके के समझौते पर राजी नहीं हुआ था.