Euro 2020: जर्मनी ने पुर्तगाल को 4-2 से रौंदा, फ्रांस-हंगरी का मैच बराबरी पर छूटा

Updated : Jun 20, 2021 15:32
|
Editorji News Desk

यूरो कप में ग्रुप F यानी ग्रुप ऑफ डेथ के चौथे मुकाबले में जर्मनी (Germany) ने पुर्तगाल (Portugal) को 4-2 से हरा दिया है. म्यूनिख के एलियांज अरेना (Allianz Arena) में खेले गए इस मैच में जर्मनी की ओर से काई हैवर्त्ज और रॉबिन गोसेन्स ने गोल दागे. जबकि, पुर्तगाल के राफेल गुरेरो और रुबेन डियास ने 2 आत्मघाती गोल किया. पुर्तगाल की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और डिएगो जोटा ने गोल दागे. इससे पहले शनिवार को फ्रांस ने हंगरी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला. हंगरी की ओर से फियोला ने 45वें मिनट में गोल दागा. वहीं, फ्रांस की ओर से एंटोनी ग्रीजमान ने 66वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया. इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी.

ग्रुप F में अब मुकाबला रोमांचक हो चला है. फ्रांस की टीम 2 मैच में 4 पॉइंट के साथ टॉप पर है. वहीं, जर्मनी और पुर्तगाल दोनों के 2 मैच में 1 जीत और 1 हार है। जर्मनी गोल डिफरेंस के आधार पर 3 पॉइंट के साथ दूसरे और पुर्तगाल तीसरे नंबर पर है.

Euro 2020PortugalCristiano RonaldoFranceGermany

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video