Euro 2020: बेल्जियम का अजेय अभियान जारी, ऑस्ट्रिया ने यूक्रेन को हराकर रचा इतिहास

Updated : Jun 22, 2021 11:35
|
Editorji News Desk

यूरो कप (Euro 2020) में बेल्जियम (Belgium) के दमदार खेल का सिलसिला फिनलैंड के खिलाफ भी जारी रहा. बेल्जियम ने फिनलैंड (Finland) को 2-0 से हराते हुए टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की और इसी के साथ अपने अजेय सफर को भी बरकरार रखा. ग्रुब B से बेल्जियम को अगले राउंड में पहुंचने का लाइसेंस भी मिल गया है. इस जीत के साथ बेल्जियम ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा. मैच के 74वें मिनट में फिनलैंड के गोलकीपर लुकास ने आत्‍मघाती गोल कर बेल्जियम को 1-0 से आगे कर दिया. जिसके बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने गोल करके टीम को जीत दिला दी.

वहीं इससे पहले ऑस्ट्रिया ने यूक्रेन को 1-0 से मात देकर इतिहास रच दिया. ऑस्ट्रिया ने ग्रुप सी में इस जीत के साथ दूसरे स्‍थान पर रहते हुए यूरो कप के अंतिम 16 में प्रवेश किया. वह पहली बार यहां तक पहुंचा है. मैच के पहले हाफ में ही क्रिस्‍टोफ ने गोल दाग दिया था, जो बाद में निर्णायक साबित हुआ.

BelgiumEuro 2020Austria

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video