क्या आप ईको-फ्रेंड्ली हैं ? क्या आप जानती हैं कि जितना नुक्सान एन्वॉयरन्मेंट को पेड़ों के काटने से हो रहा है उतना ही नुकसान फैशन इंडस्ट्री की वजह से भी हो रहा है ? इन सब को देखते हुए कई ब्रांड्स अब सस्टेनेबिलिटी की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं. जानिए ऐसे ही कुछ ब्रांड्स के बारे में.
मिरागियो - मिरागियो आपके लेदर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के शौक को पूरा करेगा वो भी बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए. ये एक क्रुएल्टी-फ्री, वीगन लेदर हैंडबैग ब्रांड है जिसके स्टाइल्स और डिज़ाइन काफी मॉडर्न हैं. इस ब्रांड के कलेक्शन में आपको मिनिमलिस्ट से लेकर बोल्ड और फेमिनिन तक हर स्टाइल मिल जाएगा.
My|Ra
माय रा ना सिर्फ एक सस्टेनेबल फुटवियर ब्रांड है बल्कि ये वीगन भी है और पूरी तरह से मेड इन इंडिया भी. इनके फुटवियर कलेक्शन में हील्स, फ्लैट्स और स्लीक सैंडल्स की बहुत खूबसूरत रेंज है वो भी अफोर्डेबल प्राइस रेंज में.
FOReT
ये ब्रांड देश भर में फैले कारीगरों के साथ काम करती हैं और उनकी मदद से रीसायकल किए हुए कॉर्क से ज्वैलरी बनाते हैं. कॉर्क, ओक यानि बलूत के पेड़ के तने के बाहरी हिस्से से बनाया जाता है, जो काटने के बाद दोबारा उग जाता है. ये लेबल ना सिर्फ ईको-फ्रेंड्ली है बल्कि वॉटर-रेज़िस्टेंट, डस्ट-रेज़िस्टेंट, ड्यूरेबल और हायपोऐलर्ज़िक भी है.
ESSGEE by Sagrika Grover
इस बोहो लक्ज़री लेबल का लेटेस्ट कलेक्शन फेस्टिव या हॉलिडे सीज़न के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. ये लेबल अपने कलेक्शन में रीसायकल किए हुए पॉलिएस्टर, मेश और पीवीसी-रहित सीक्विन्स का इस्तेमाल करता है.