देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के एक नए स्ट्रेन का केस मिलने से चिंता बढ़ गई है. दरअसल यहां कोविड के दक्षिण अफ्रीकी वेरियंट की एंट्री हो गई है. 33 साल के इस मरीज को लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया गया है और जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है कि वो कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी वेरियंट से ही संक्रमित हुआ है.
अस्पताल के मुताबिक ये मरीज केरल का रहने वाला है जो नौ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका से लौटा है. अब इस वेरियंट के देशभर में कुल चार मरीज हो गए हैं. बता दें कि यूके, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे सार्स कोव-2 के कई वेरियंट्स दुनिया में मौजूद हैं और एक देश से दूसरे देश में फैल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंतित सरकार, 17 मार्च को पीएम मोदी करेंगे सभी मुख्यमंत्रियों से वर्चुअली संवाद