वेस्टइंडीज़ ने इंग्लैंड से जीता साउथैम्प्टन टेस्ट, 4 विकेट से हराया

Updated : Jul 13, 2020 08:48
|
Editorji News Desk

कोरोना काल में वेस्टइंडीज़ ने क्रिकेट में अपनी वापसी की स्क्रिप्ट जीत के साथ लिखी है. साउथैम्प्टन में खेले पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज़ ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने 5वें दिन वेस्टइंडीज़ के सामने जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए एक वक्त वेस्टइंडीज़ के 27 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे. लेकिन ब्लैकवुड की 95 रन की पारी में न सिर्फ टीम की ढहती पारी को संवारा बल्कि जीत दिलाने वाली टॉनिक का भी काम किया.  इससे पहले वेस्टइंडीज़ ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे. जबकि इंग्लिश टीम की पहली पारी 204 रन पर जबकि दूसरी पारी 313 रन पर खत्म हुई थी. वेस्टइंडीज़ की ओर से पहली पारी में कप्तान होल्डर ने 6 विकेट चटकाए तो दूसरी पारी में गैब्रियल ने 5 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने. चौथी पारी में 200 या उससे कम के टारगेट को चेज करते हुए वेस्टइंडीज़ की ये पिछले 61 मौकों में 55वीं जीत थी. पिछले 6 टेस्ट में ये चौथी बार है जब वेस्टइंडीज़ ने इंग्लैंड को धूल चटाई है. इस जीत के साथ 3 टेस्ट की सीरीज़ कैरेबियाई टीम ने 1-0 की लीड ले ली है. मतलब वो 1988 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीतने की ओर कदम बढ़ा चुका है.

 

बेन स्टोक्सBen StokesSouthampton Testसाउथैम्प्टन टेस्टENGvsWIJason Holder

Recommended For You