इंग्लैंड में होल्डर का 'हंगामा', खतरे में इमरान खान का रिकॉर्ड !

Updated : Jul 10, 2020 09:33
|
Editorji News Desk

वेस्टइंडीज़ के कप्तान और टेस्ट के नंबर वन ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने गेंद से क्रिकेट की क्रीज़ पर हंगामेदार वापसी की है. कोरोना का ब्रेक हटा तो इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में खेलते हुए उन्होंने हलचल मचा दी. साउथैम्प्टन में पहले टेस्ट की पहली पारी में होल्डर ने 20 ओवर में 42 रन देकर 6 विकट झटके, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी कैरेबियाई कप्तान का बेस्ट बॉलिंग फीगर है तो वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में वो इस मामले में चौथे नंबर पर हैं. साल 2018 से अब तक होल्डर सबसे बेहतरीन टेस्ट औसत वाले गेंदबाज़ हैं. इस दौरान उन्होंने 13.49 की औसत के साथ 12 मैच में 59 विकेट झटके हैं. क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 बार 5 विकेट लेने वाले टेस्ट कप्तान पाकिस्तान के इमरान खान हैं. होल्डर 7 बार 5 विकेट लेकर इस रेस में हमवतन कर्टनी वाल्श के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं. और, जिस तरह की उनकी क्रिकेट और फॉर्म है वो इमरान खान के रिकॉर्ड को उनसे बड़ा खतरा है.

जेसन होल्डरइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़साउथैम्पटन टेस्टSouthampton TestBen StokesENGvsWIबेन स्टोक्सJason Holder

Recommended For You