ब्रॉड के 500वें विकेट पर बोले एंडरसन, वॉल्श ने बताई 'बचपन वाली बात'

Updated : Jul 29, 2020 09:48
|
Editorji News Desk

स्टुअर्ट ब्रॉड के टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने उनके पार्टनर गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने खुशी जताई है. ब्रॉड के 500 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे तेज गेंदबाज़ बनने पर एंडरसन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो खुशकिस्मत रहे कि उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्रॉड के साथ फील्ड शेयर किया. बता दें कि एंडरसन ने साल 2017 में ही टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेटों के जादुई आंकड़े को छू लिया था. इत्तेफाक से एंडरसन और ब्रॉड दोनों ने एक ही बल्लेबाज़ क्रेग ब्रेथवेट को अपना 500वां शिकार बनाया है. बहरहाल, दुनिया में सबसे पहले 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कर्टनी वॉल्श ने भी ब्रॉड की कामयाबी पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए ब्रॉड के बचपन का एक किस्सा शेयर किया जब वो उनके बेटे के साथ ब्रिस्टल में गेंदबाज़ी किया करते थे. वॉल्श ने ब्रॉड के लिए अब 600 विकेटों का नया टारगेट भी सेट कर दिया है. बता दें कि खुद ब्रॉड ने भी 500वें शिकार को अपने लिए स्पेशल बताया है.

STUART BROADJames Andersonजेम्स एंडरसनस्टुअर्ट ब्रॉडENGvsWI

Recommended For You