इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने एक बार फिर उन इंग्लिश क्रिकेटरों को खरी-खरी सुनाई है जो राष्ट्रीय टीम के बदले फ्रेंचाइजी क्रिकेट को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. वॉन ने कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) को फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देने वाले खिलाड़ियों को गुडबाय कह देना चाहिए.
वॉन बोले कि अगर कोई 26-27 साल का इंग्लिश क्रिकेटर मेरे पास आता और कहता कि वो इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को छोड़कर आईपीएल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहता है तो मैं उसे कहता कि जाओ बाद में मिलते है, मैं गुडबाय कहने के साथ ही ये भी कहता कि दो-तीन साल बाद लौटकर आप यहीं आओगे.