सबसे रोमांचक फाइनल में जीता इंग्लैंड, आखिर बन ही गया चैंपियन
Updated : Jul 15, 2019 01:05
|
Editorji News Desk
क्रिकेट वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक फाइनल जीतकर आखिरकार इंग्लैंड क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बन ही गया. क्रिकेट विश्व कप के 44 सालों के इतिहास में पहली बार क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने ये खिताब अपने नाम किया है. ऐतिहासिक लॉडर्स पर हुए फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप हिस्ट्री के पहले सुपर ओवर में मात देकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 242 रनों की चुनौती रखी थी, लेकिन इंग्लैंड 50 ओवरों में 241 रनों पर ऑल आउट हो गई और मैच सुपर ओवर में गया. जहां इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 16 रनों की चुनौती रखी. सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा और इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्रीज मारने की वजह से विनर घोषित किया गया.
Recommended For You