कोरोना ब्रेक के बाद आज से लौट रहा है इंटरनेशनल क्रिकेट

Updated : Jul 07, 2020 13:43
|
Editorji News Desk

कोरोना के लंबे ब्रेक के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. साउथैम्प्टन में 8 जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच पहले टेस्ट मैच के शुरू होने के साथ ही क्रिकेट का कमबैक हो जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ICC की ओर से जारी कोरोना के नए गाइडलाइन्स के तहत होगा. भारत में इस मुकाबले का प्रसारण दोपहर साढ़े 3 बजे से होगा. इंग्लैंड की टीम को जहां पहले टेस्ट में रेग्यूलर कप्तान जो रूट के बगैर ही उतरना पड़ेगा वहीं कैरेबियाई टीम अपने फुल स्ट्रेंथ में नज़र आएगी. रूट की जगह स्टोक्स इंग्लैंड की कमान संभालेंगे. बता दें कि कोरोना के चक्कर में बीते 4 महीनों से क्रिकेट का शटर डाउन है. बेशक अब ये दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में होने जा रहा है, लेकिन इसके जरिए क्रिकेट फैंस के एंटरटेनमेंट का शटर ओपन होने वाला है.

Ben Stokesबेन स्टोक्सStuart broadइंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज़Jo RootJason Holderजो रूटस्टुअर्ट ब्रॉडजेसन होल्डरENGvsWI

Recommended For You