न्यूज़ीलैंड-इंग्लैंड में जीते कोई भी, मिलेगा नया चैंपियन
Updated : Jul 13, 2019 14:03
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप की खिताबी जंग में पहली बार मेजबान इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड आमने सामने होंगे. ये घमासान क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर होगा, जहां के आंकड़े कीवी टीम के साथ हैं. वर्ल्ड कप में लॉडर्स् पर दोनों टीमों का अब तक 2 बार आमना सामना हो चुका है. दोनों में बाज़ी न्यूज़ीलैंड के नाम रही है. हालांकि, इंग्लैंड ग्रुप स्टेज पर न्यूज़ीलैंड को धूल चटाकर ही इस वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा है. ये इंग्लैंड का 1992 के बाद पहला जबकि न्यूज़ीलैंड का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप फाइनल होगा. खास बात ये है कि दोनों में से किसी ने अब तक वर्ल्ड कप नहीं जीता है. यानी, इस बार मौका भी है और दस्तूर भी. बस देखना ये है कि किसका जोर जीत के जुनून में बदलता है और वो पहली बार विश्वविजेता का ताज पहनता है.
Recommended For You