'11 जुलाई' को WC का सेमीफाइनल जीतना इंग्लैंड के लिए क्यों है खास ?

Updated : Jul 12, 2019 11:12
|
Editorji News Desk
इंग्लैंड ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया. ये जीत उसके लिए साल भर पहले मिले दर्द पर मरहम की तरह है. दरअसल, ठीक एक साल पहले यानी 11 जुलाई 2018 को इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में क्रोएशिया के हाथों हार गया था. लेकिन, नियति ने उस हार के गम को जीत की खुशी में बदलने का साल भर बाद इंग्लैंड को एक और मौका दिया. बेशक, इस बार वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट का था लेकिन तारीख वही थी, 11 जुलाई. इंग्लैंड ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया
लॉर्ड्सइंग्लैंडworld cup 2019वर्ल्ड कप 2019

Recommended For You