एशेज के लिए इंग्लैंड ने कसी कमर , ट्रेनिंग के लिए चुने 'स्पेशल 16'
Updated : Jul 18, 2019 12:02
|
Editorji News Desk
वर्ल्ड कप फतह करने के बाद इंग्लैंड की नजर अब ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली राख की लड़ाई यानी एशेज सीरीज पर टिक गई है. टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जंग के लिए इंग्लैंड ने अपने 16 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिए हैं, जो साथ मिलकर जीत का अभ्यास करने वाले हैं. इन 16 में से 8 खिलाड़ी इंग्लैंड के वर्ल्ड कप अभियान का भी हिस्सा रह चुके हैं. एशेज की तैयारियों के लिए ट्रेनिंग कैंप इंग्लैंड फुटबॉल टीम के घर कहे जाने वाले सेंट जॉर्ज पार्क पर लगेगा. एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 1 अगस्त से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
Recommended For You