इंग्लिश टीम के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की मांग को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्वीकार लिया है. जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से दूर रहने की इच्छा जताई थी. दरअसल, आर्चर ने हाल ही में पहले हाथ और फिर कोहनी की सर्जरी करवाई है. वापसी के सवाल पर आर्चर ने कहा कि वे अपने क्रिकेटिंग करियर को बचाने के लिए लंबा वक्त लेंगे. उन्होंने जल्दी वापसी पर कहा कि वे टी20 वर्ल्ड कप और एशेज़ सीरीज के लिए खुद को फिट करना चाहते हैं.
लिहाजा, आर्चर न्यूजीलैंड और भारत दौरे में उपलब्ध नहीं रहेंगे. वहीं, बोर्ड के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स (Ashley Giles) ने कहा कि हम चाहते हैं कि आर्चर इसके लिए अच्छे से तैयारी करें.