टेस्ट सीरीज़ में मेज़बान वेस्टइंडीज़ के लिए इंग्लैंड के हेडबैंड गैंग बड़ा खतरा हो सकते हैं, जो अपनी कंडीशन में किसी भी टीम की कमर तोड़ने और बाजी पलटने में सक्षम है. दरअसल, इंग्लैंड की टीम में कुछ गेंदबाज़ों के बीच हेडबैंड का चलन आम हो गया है. इनमें जिमी एंडरसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे बड़े गेंदबाज़ हैं. वेस्टइंडीज़ से भिड़ने से पहले खेले 3 दिन के वार्मअप मैच में हेडबैंड गैंग के इन गेंदबाज़ों की सटीक और संतुलित गेंदबाज़ी देखने को मिली. और, अब ये अपने इसी सधी गेंदबाज़ी से 8 जुलाई से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज़ में कैरेबियाई बल्लेबाज़ों का भी शिकार करते दिख सकते हैं.