इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को वॉर्म अप के दौरान फुटबॉल खेलने से बैन लगा दिया है. ECB ने ये फैसला खिलाड़ियों की इंजरी को देखते हुए लिया है. दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट से पहले इंग्लैंड के ओपनर रोरी बर्न्स वॉर्म अप में फुटबॉल खेलते हुए चोटिल हो गए थे. उस चोट ने बर्न्स को 4 महीने क्रिकेट से दूर कर दिया है. मतलब ये कि बर्न्स इंग्लैंड टीम के साथ मार्च में होने वाले श्रीलंका दौरे पर भी नहीं जाएंगे.