इंग्लैंड से 10 साल बाद हारा पाकिस्तान, 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज

Updated : Aug 26, 2020 10:36
|
Editorji News Desk

पाकिस्तान की टीम ने अपने 26 साल पुराने इतिहास को दोहराते हुए साउथैम्पटन में खेले तीसरे टेस्ट मैच को तो ड्रॉ करा लिया पर टेस्ट सीरीज हार गए. इंग्लैंड की टीम ने 10 साल के इंतजार को खत्म करते हुए 1-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की. पाकिस्तान आखिरी बार इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में 2010 में हारा था. वहीं, ये 2011 के बाद इंग्लैंड की लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीत भी है. इसमें दो सीरीज उसने घर में और 1 घर से बाहर जीती. इंग्लैंड की 3 में से पाकिस्तान के खिलाफ जीती एक टेस्ट सीरीज के अलावा बाकी दो श्रीलंका के खिलाफ रही. बता दें कि पाकिस्तान ने फॉलोऑन खेलते हुए तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराया. पाक टीम ने आखिरी बार 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में ऐसा किया था. इंग्लैंड के जोस बटलर और पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान दोनों को इस सीरीज का बेस्ट प्लेयर चुना गया.

ENGvsPAKइंग्लैंड बनाम पाकिस्तानJames Anderson

Recommended For You