डेविड और सैम के 'कमाल' से जीता इंग्लैंड, आयरलैंड 6 विकेट से हारा

Updated : Jul 31, 2020 12:58
|
Editorji News Desk

कोरोना काल में क्रिकेट और उसमें इंग्लैंड की जीत. सिलसिला जारी है. वेस्टइंडीज़ से टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद अब इंग्लैंड ने मॉर्गन की कमान में आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे का मैदान 6 विकेट से मार लिया है. मेजबान इंग्लैंड की कसी गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की टीम 172 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से अपने वनडे करियर में तेज गेंदबाज़ डेविड विली ने पहली बार 5 विकेट लेने का स्वाद चखा. 173 के टारगेट को इंग्लैंड ने 27.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. सैम बिलिंग्स ने सबसे ज्यादा 57 गेंदों पर नाबाद 67 रन बनाए, जो कि वनडे क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है. साफ है आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अगर डेविड विली ने गेंद से बुनियाद रखी तो सैम बिलिंग्स ने उस पर इंग्लैंड की जीत का इमारत खड़ा करने का काम किया.

वनडे सीरीज़सैम बिलिंग्सENGvsIREइंग्लैंड बनाम आयरलैंडODI seriesSam Billings

Recommended For You