आयरलैंड का दूसरे वनडे में 'सरेंडर', इंग्लैंड ने सीरीज़ की जेब के अंदर

Updated : Aug 02, 2020 09:41
|
Editorji News Desk

जो पहले वनडे में हुआ आयरलैंड का वैसा ही सरेंडर दूसरे वनडे में भी देखने को मिला. नतीजा, 3 वनडे की सीरीज़ इंग्लैंड की जेब के अंदर. वनडे की नंबर वन टीम ने अपने मिजाज के मुताबिक आयरलैंड को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया. एक बार फिर कमजोर आयरलैंड ने पहले बैटिंग की और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 212 रन बनाए. 213 रन के टारगेट को इंग्लैंड ने मैन ऑफ द मैच जॉनी बेस्टो के 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए 82 रन और सैम बिलिंग्स की 46 रन की लगातार दूसरी नाबाद इनिंग के दम पर 32.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. 2-0 की अजेय बढ़त के बाद सीरीज़ जीत चुकी इंग्लैंड टीम अब 4 अगस्त को साउथैम्प्टन में खेले जाने वाले आखिरी वनडे में क्लीन स्वीप करने उतरेगी.

Sam BillingsODI seriesAdil Rashidअदिल रशीदENGvsIREइंग्लैंड बनाम आयरलैंडवनडे सीरीज़सैम बिलिंग्स

Recommended For You