इंग्लैंड की '9वीं जोड़ी' ने रंग जमाया, ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया

Updated : Sep 14, 2020 12:16
|
Editorji News Desk

वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हार मिली. कहने को तो ये हार उसे इंग्लैंड के हाथों मिली लेकिन इसमें सबसे बड़ा रोल मेजबान टीम की 9वीं जोड़ी का रहा. मतलब आदिल रशीद और टॉम करन के बीच जो 9वें विकेट के लिए 76 रन की पार्टनरशिप हुई उसने मैच की दिशा पलट दी. वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से 9वें विकेट के लिए हुई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी ने 200 के अंदर सिमट रही इंग्लिश टीम के स्कोर को 50 ओवर में 231 रन तक पहुंचा दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 207 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड के लो टोटल को डिफेंड करने में उसके तेज गेंदबाज़ों का बड़ा हाथ रहा. आर्चर, वोक्स और सैम करन ने मैच में 3-3 विकेट चटकाए. इंग्लैंड की इस जीत के साथ 3 वनडे की सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है. यानी सीरीज के विजेता का फैसला अब आखिरी वनडे से होगा.

cricket newsENGvsAUSJofra Archer

Recommended For You