इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज़ सीरीज़ का दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया है. बेन स्टोक्स के दमदार 115 रन की बदौलत...लॉर्ड्स पर खेले मुकाबले में मेज़बान इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट पर 258 रन बनाकर डिकेल्यर की और ऑस्ट्रेलिया के सामने 267 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में कंगारू टीम ने आखिरी दिन 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए और टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रही. इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी 258 रन पर जबकि ऑस्ट्रेलिया की 250 रन पर सिमट गई थी. इंग्लैंड में लगातार 20 टेस्ट के नतीजे सामने आने का बाद ये पहला ड्रॉ है. इससे पहले आखिरी टेस्ट 2016 में ड्रॉ हुआ था, जो कि लॉर्ड्स पर ही इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया था. एशेज़ सीरीज़ का दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की 1-0 की बढ़त बरकरार है.