नतीजों से उत्साहित जो बाइडेन ने बनाई ‘बिल्ड बैक बेटर’ वेबसाइट

Updated : Nov 05, 2020 13:25
|
Editorji News Desk

अमेरिकी चुनाव के औपचारिक नतीजों के ऐलान से पहले ही डेमोक्रैट उम्मीदवार जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस जाने की तैयारी शुरू कर दी है. रेस में आगे दिख रहे जो बाइडन ने गुरुवार को ‘बिल्ड बैक बेटर’ नाम से ट्रांज़िशन वेबसाइट शुरू की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि देश जिस तरह के संकट से गुज़र रहा है उनमें महामारी से लेकर आर्थिक मंदी और जलवायु परिवर्तन से लेकर नस्लीय अन्याय जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं. ट्रांज़िशन टीम पूरी तेज़ी के साथ तैयारी करेगी जिससे बाइडन-हैरिस प्रशासन पहले दिन से काम शुरू कर सके. इससे पहले बुधवार को बाइडन ने दोहराया था कि उनके राष्ट्रपति बनने के 77 घंटे के भीतर पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका दोबारा शामिल होगा.

डॉनल्ड ट्रंपअमेरिकाअमेरिकी चुनावUSजो बाइडेनव्हाइट हाउसUS election

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?