2021 में भारत में होगी इलेक्ट्रिक कार Tesla की एंट्री : Elon Musk

Updated : Oct 02, 2020 21:21
|
Editorji News Desk

इंटरनेशनल कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार 2021 में भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए तैयार है. एलन मस्क ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा 'अगले साल पक्का, आप सभी को इसका इंतजार करने के लिए धन्यवाद.' दरअसल Tesla Club India हैंडल पर टी शर्ट के जरिए मैसेज डाला था India wants Tesla. इसी ट्वीट पर मस्क ने जवाब लिखा है. 

इससे पहली भी कई बार टेस्ला भारतीय बाजारों में आने को तैयार थी लेकिन कुछ सरकारी नियम के तहत कंपनी भारत में प्रवेश नहीं कर सकी.

Elon muskTesla

Recommended For You