मात्र 3 लाख रुपये में धांसू इलेक्ट्रिक कार, डिमांड इतनी कि बिक्री के मामले में Tesla तक को पछाड़ा

Updated : Mar 28, 2021 00:11
|
Editorji News Desk

मात्र 3 लाख 20 हजार रुपए में आपको अगर इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) मिल जाए तो कैसा रहेगा ? इंडिया में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत थोड़ी ज्यादा है इसलिए मन होने के बाद भी कई ग्राहक खरीद नहीं पाते. ऐसे ही कस्टर्मस के लिए चीन की वाहन निर्माता कंपनी SAIC छोटी इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस कर रही है. SAIC की स्मॉल कार Hong Guang MINI EV अपने सेग्मेंट में एक बेहतरीन कार है. जिसकी कीमत इंडियन करेंसी के हिसाब से सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपए है. 
कंपनी का दावा है कि Hong Guang सिंगल चार्ज में 170 किलोमीटर तक चलती है और इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है. Hong Guang की लंबाई 115 इंच, चौड़ाई 59 इंच और ऊंचाई महज 64 इंच है, इसमें 76.4 इंच का व्हीलबेस दिया गया है. इस कार का वजन महज 665 किलोग्राम है.
ये कार पिछले कुछ महीनों से Tesla को कड़ी टक्कर दे रही है. यही नहीं, इस चीनी कंपनी ने मिनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में Tesla को भी पीछे छोड़ दिया है.

 

TeslaElectric Car

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!