वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स सीजन 2' से जुड़े एक मामले में निर्माता एकता कपूर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, हालांकि उन्हें अंतरिम राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने कपूर को कथित आपत्तिजनक कॉन्टेंट मामले में दर्ज एफआईआर के तहत होने वाली गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी है.
बता दें कि दर्ज एफआईआर में इस सीरीज़ पर अश्लीलता फैलाने, भारतीय सेना की वर्दी का अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं.