Bigg Boss 14 में पवित्रा पुनिया और एजाज़ खान का रोमांस दुनिया ने देखा. अब एजाज़ खान ने गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया संग शादी को लेकर खुलकर बात की है. एजाज़ खान ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अब जब मैं घर से बाहर आ चुका हूं तो मैं पवित्रा संग अपनी लड़ाई के वीडियो क्लिप्स देखता हूं. मैं वह अजीब मुस्कुराहट अपने चेहरे पर देखता हूं कि अरे यार मुझे पवित्रा पर गुस्सा क्यों नहीं आ रहा है? उसके लिए मेरे मन में प्यार हमेशा से ही था. अभी बहुत पापड़ बेलने हैं शादी के लिए, शादी इंशाअल्लाह होगी और बहुत सही वक्त पर होगी. अगर सब ठीक जाता है तो पवित्रा और मैं इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे.'