जेईई एडवांस परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को ऐलान किया की कि जेईई एडवांस परीक्षा 2021 इस बार 3 जुलाई को होगी . साथ ही IIT में प्रवेश के लिए 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी हटा लिया गया है, पोखरियाल ने बताया कि इस बार जेईई एडवांस्ड की परीक्षा IIT खड़गपुर आयोजित करेगा. सरकार ने जेईई मेन 2020 पास करने वाले उन विद्यार्थियों को सीधे जेईई एडवांस्ड 2021 में बैठने की अऩुमति दी है जो कोरोना महामारी के चलते जेईई एडवांस्ड 2020 में नहीं बैठ सके थे. इन छात्रों को जेईई मेन 2021 देने की जरूरत नहीं है. इन्हें सीधा जेईई एडवांस्ड 2021 में बैठने का मौका मिलेगा