ECB यानी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने करप्शन के खिलाफ हल्ला बोलते हुए मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के स्मार्टवॉच पहनने पर पाबंदी लगा दी है... ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड की ये सख्ती अगले सभी टूर्नामेंट्स और मुकाबलों से लागू हो जाएगी. बता दें कि अब तक इंग्लिश टीम को फील्ड पर स्मार्टवॉच पहनकर उतरने का अधिकार था, जिससे वो बड़ी आसानी से डाटा ट्रांसफर या एक दूसरे से बातचीत कर सकते थे...लेकिन मुकाबले का टीवी पर प्रसारण और इसकी लाइव स्ट्रिमिंग को देखते हुए ECB ने मैच के दौरान मैदान पर अपने क्रिकेटरों के स्मार्टवॉच को पहनने पर नकेल कस दी है... हालांकि, फील्ड के अलावा खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम, बालकनी और डगआउट जैसे जगहों पर स्मार्चवॉच पहनने की इजाजत रहेगी.