TMC की शिकायत पर EC की कार्रवाई, कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर नहीं होगी मोदी की तस्वीर

Updated : Mar 06, 2021 07:33
|
Editorji News Desk

कोरोना टीका लगवाने वालों को जो प्रमाणपत्र दिया जा रहा है, उस पर पीएम मोदी की तस्‍वीर लगी है. TMC ने इस पर विरोध जताया और पार्टी नेता चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे और इसे आदर्श आचार संहिता का उल्‍लंघन बताया. अब चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को उन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले कोरोना वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट से हटा दिया जाए, जहां इस साल चुनाव होने वाले हैं. Hindustan Times की खबर के मुताबिक चुनाव आयोग ने कहा कि तस्वीरें आचार संहिता का उल्लंघन करती हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि टीकाकरण प्रणाली को चुनावों की घोषणा से पहले डिजाइन किया गया था.

वैक्सीनेशनप्रधानमंत्रीकोरोना वैक्सीनवैक्सीन सेंटर्सकोलकाताममता बनर्जीकोविड-19टीएमसीचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालवैक्सीनेशन प्रोग्राम

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'