मिशन शक्ति पर EC ने PM मोदी को दी क्लीन चिट

Updated : Mar 29, 2019 15:12
|
Editorji News Desk
चुनाव आयोग ने PM मोदी के मिशन शक्ति की घोषणा के संबोधन को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना है. आयोग ने कहा है कि मोदी के संबोधन में किसी भी तरह से उनकी पार्टी का प्रचार नहीं किया है. आयोग ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वोट की अपील नहीं की थी. चुनाव आयोग ने इसके लिए एक जांच कमेटी का गठन किया था और दूरदर्शन-आकाशवाणी से प्रसारण की फीड और दूसरी जानकारियां भी मांगी थीं. विपक्ष की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को उप चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में एक पैनल का गठन किया था.
आचारसंहिताउल्लंघनPM मोदीमोदीचुनाव आयोगमिशन शक्ति

Recommended For You