EVM में गड़बड़ी की शिकायतों के लिए EC ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

Updated : May 21, 2019 23:45
|
Editorji News Desk
EVM से जुड़ी शिकायतों से निबटने के लिए चुनाव आयोग ने एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है. इसके अलावा चुनाव आयोग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जो कि 24 घंटे काम करेगा और लोग EVM से जुड़ी कोई भी जानकारी या शिकायत यहां रजिस्टर करा सकेंगे. दरअसल गाजीपुर समेत देश के कई हिस्सों से उम्मीदवारों और दूसरे लोगों ने EVM से छेड़छाड़ की शिकायत की है, जिनका संज्ञान लेते हुए इस कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है.
evm machine2019लोकसभाचुनावचुनाव आयोग

Recommended For You