केरल चुनाव पर कोरोना का असर, निर्वाचन आयोग ने लगाई बड़ी रैलियों पर रोक

Updated : Apr 03, 2021 19:47
|
Editorji News Desk

देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना (COVID-19) का असर केरल विधानसभा चुनाव पर भी हुआ है. चुनाव आयोग ने केरल में चुनाव प्रचार में समर्थकों की भारी भीड़ पर प्रतिबंध लगा दिया है. आयोग का कहना है कि खुले तौर पर पहले जैसे चुनाव प्रचार में भीड़ को साथ लेकर जाना संभव नहीं हो सकेगा. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा के आग्रह पर भारतीय चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार के अंत में पारंपरिक तौर पर निकाली जाने वाली बड़ी रैली पर रोक लगा दी है. बता दें कि केरल में 6 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को पार्टियां यह बड़ी रैली निकालने वाली थी. यह मौका सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए शक्ति प्रदर्शन का होता है, और इसमें वह ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को शामिल करने की कोशिश करते हैं.

COVID 19 CASESElection Campaign

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या