पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में पांच वर्ष बाद इबोला वायरस ने फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. दरअसल वर्ष 2016 के बाद पहली बार है जब गिनी में इबोला से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. मौत का मामला नजेरेकोरे क्षेत्र का है. मृतकों में एक नर्स भी शामिल है जो जनवरी के आखिर में बीमार पड़ी थी. नर्स के अंतिम संस्कार में जाने वाले आठ लोगों में इबोला के लक्षण मिले थे. इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों का हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. बता दें कि 2013 से 2016 के बीच दुनिया के कई देशों में इबोला महामारी फैल गई थी. दुनियाभर में इबोला से करीब 11 हजार 300 लोगों की मौतें हुई थी.