अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर के बढ़ते लेवल से परेशान हैं तो खाने में खीरे को शामिल कीजिए. प्लांट फूड्स फॉर ह्यूमन न्यूट्रिशन जर्नल में छपी स्टडी के मुताबिक, टाइप-2 डायबिटीज के मरीज खीरा खाकर अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते है. दरअसल खीरे में अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है. फाइबर के अलावा खीरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखते हैं. खाने में खीरे को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. आप खीरे का सलाद, खीरे का सूप या फिर दही के साथ खीरे का रायता बनाकर खाने में शामिल कर सकते हैं